हुज़ूर: राजा भोज सेतु पर ऑटो से स्टंट करने का मामला, पुलिस ने विश्वकर्मा नगर हाउसिंग बोर्ड से आरोपी को किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jun 17, 2025 भोपाल के राजा भोज सेतु पर 11 जून की रात ऑटो से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दानिश को विश्वकर्मा नगर हाउसिंग बोर्ड से गिरफ्तार कर लिया। सूबेदार जितेंद्र अटारिया के अनुसार, दानिश के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच में स्टंट से जुड़े कई अन्य वीडियो भी मिले हैं|