पुरैनी: रविवार को उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अचानक पुरैनी थाना पहुंचे, जांच पड़ताल की
उदाकिशुनगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने एसडीपीओ अविनाश कुमार अचानक ही रविवार को पुरैनी थाना परिसर पहुंच गए जहां उन्होंने कई प्रकार के पंजियों का जांच किया वहीं कई भवनों का भी अवलोकन किया। मौके पर मौजूद थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु भी चर्चा हुई।