सहसपुर लोहारा: रेवाबंद तालाब के पास शनिदेव और हनुमान जी की मूर्ति खंडित, क्षेत्र में आक्रोश, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
कवर्धा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवाबंद तालाब के पास अज्ञात लोगों द्वारा शनिवार कि रात 08:30 बजे के करीब शनिदेव और हनुमान जी की मूर्ति खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि रेवाबंद तालाब के पास स्थापित शनिदेव की मूर्ति को कि