नावकोठी: APS प्लस टू स्कूल नावकोठी की छात्राओं ने राज्य स्तरीय रोल प्ले प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
नावकोठी प्रखंड के एपीएस प्लस टू स्कूल के छात्राओं ने राज्य स्तरीय रोल प्ले नाटक प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।