लाडनूं: लाडनूं नगरपालिका में घुमंतू समाज के लिए विशेष शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
Ladnu, Nagaur | Nov 30, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं नगरपालिका में शनिवार को घुमंतू समाज के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लाडनूं नगरपालिका सभागार भवन में शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में घुमंतू समाज के लिए जाति प्रमाण पत्र,मूल निवासी सहित अन्य दस्तावेज बनाये गये। वहीं शिविर के दौरान बड़ी संख्या में घुमंतू समाज के लोग शिविर में पहुंचे।