बक्सर: कर्तव्य में लापरवाह 42 पुलिस पदाधिकारियों से एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण, होगी कार्रवाई
Buxar, Buxar | May 10, 2026 एसपी शुभम आर्य ने कर्तव्य में लापरवाह 42 पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिला के विभिन्न थानों में तैनात पुलिस पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन पुलिस पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई भी होगी। मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय द्वारा मांगे गए कांड दैनिकी और संबंधित प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध नहीं कराया गया है।