बिंदकी: जहानाबाद कस्बे के एक मोहल्ले में रिश्तेदारी में आई किशोरी 5 दिन से लापता, तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद कस्बे के एक मोहल्ले में अपने रिश्तेदारी में आई एक किशोरी 14 अक्टूबर की सुबह अचानक घर से निकल गई। इसके बाद वापस नहीं आई तो रविवार तथा सोमवार की मध्य रात करीब 12 बजे फतेहपुर जनपद की बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की मां ने जहानाबाद थाने में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।