झाझा: छठ को लेकर झाझा स्टेशन पर आरपीएफ ने चौकसी बढ़ाई, यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए माइक से जागरूक किया जा रहा
Jhajha, Jamui | Nov 11, 2026 छठ महापर्व को लेकर झाझा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आरपीएफ ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दूसरे प्रदेशों से लौटने वाले यात्रियों और गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जवान प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी कर रहे हैं। बुधवार को दोपहर 1 बजे आरपीएफ इंस्पेक्टर आरआर सहाय अपनी टीम के साथ स्टेशन पर मुस्तैद रहे। माइक