Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

*नदी किनारे मिला नकली नोटों का खजाना, इंदौर समेत पूरे प्रदेश में हड़कंप!* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें देख...

Betul Nagar, Betul | May 14, 2026

MORE NEWS

#12YearsOfYuvaShakti
#बैतूल 
#betul

#12YearsOfYuvaShakti #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

➡️ #अंतरराष्ट्रीय_योग_दिवस की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन की तैयारियों के तहत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंडों के प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विवेक पांडे तथा डीयू यूनिवर्सिटी दिल्ली के प्राध्यापक श्री सुरेश कुमार गोहे ने योग के महत्व, स्वस्थ जीवन में इसकी भूमिका तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग की बढ़ती स्वीकार्यता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत सूक्ष्म व्यायाम, स्कंध एवं कटि क्रियाएं, बैठकर और लेटकर किए जाने वाले विभिन्न आसन, भस्त्रिका प्राणायाम, अनुलोम-विलोम सहित अन्य निर्धारित योग अभ्यासों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यशाला में प्रशिक्षक नर्मदा प्रसाद मिश्रा, विकासखंड योग प्रभारी एवं प्रशिक्षक रंजीत सिंह धुर्वे, मुलताई से प्रज्ञा वर्मा, घोड़ाडोंगरी से त्रिभुवन वर्मा, आठनेर से उमेश चंद्र हुरमाडे, चिचोली से श्रीमती संगीता पवार, आमला से भीमराव देशमुख, भीमपुर से काशीराम बिहारी तथा भैंसदेही से मनीष बारस्कर सहित विभिन्न विकासखंडों के योग प्रशिक्षक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Ayush, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ #अंतरराष्ट्रीय_योग_दिवस की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन की तैयारियों के तहत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंडों के प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विवेक पांडे तथा डीयू यूनिवर्सिटी दिल्ली के प्राध्यापक श्री सुरेश कुमार गोहे ने योग के महत्व, स्वस्थ जीवन में इसकी भूमिका तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग की बढ़ती स्वीकार्यता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत सूक्ष्म व्यायाम, स्कंध एवं कटि क्रियाएं, बैठकर और लेटकर किए जाने वाले विभिन्न आसन, भस्त्रिका प्राणायाम, अनुलोम-विलोम सहित अन्य निर्धारित योग अभ्यासों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला में प्रशिक्षक नर्मदा प्रसाद मिश्रा, विकासखंड योग प्रभारी एवं प्रशिक्षक रंजीत सिंह धुर्वे, मुलताई से प्रज्ञा वर्मा, घोड़ाडोंगरी से त्रिभुवन वर्मा, आठनेर से उमेश चंद्र हुरमाडे, चिचोली से श्रीमती संगीता पवार, आमला से भीमराव देशमुख, भीमपुर से काशीराम बिहारी तथा भैंसदेही से मनीष बारस्कर सहित विभिन्न विकासखंडों के योग प्रशिक्षक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Ayush, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

➡️ #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान अंतर्गत #बाबड़ी_उत्सव का आयोजन, #जल_संरक्षण का दिया संदेश

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला बैतूल के तत्वावधान में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन को जनआंदोलन का स्वरूप देने हेतु “बाबड़ी उत्सव” का आयोजन बैतूल नगरीय क्षेत्र में विनायक शिशु मन्दिर स्थित 96 वर्ष पुराने कुए में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष पद्मश्री मोहन नागर जी ,वरिष्ठ समाजसेवी श्री मोतीलाल कुशवाह,वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रमोद वर्मा उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में श्री नागर ने कहा कि जल संकट से बचने के लिए हमें अपने पूर्वजों द्वारा निर्मित बावड़ियों, कुओं एवं तालाबों जैसे पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन की दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई, संरक्षण एवं जल संचयन को समय की आवश्यकता बताया तथा सभी को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी मोतीलाल कुशवाह ने वर्ष 1930 में निर्मित विनायक शिशु मंदिर स्थित कुएँ के पुनर्भरण (रिचार्ज) के अनुभव साझा करते हुए बताया कि लगभग 10 वर्षों के प्रयासों से आज कुएँ में 45 से 50 फीट तक जल उपलब्ध है, जिससे आसपास के सूख चुके बोरवेल भी पुनर्जीवित हुए हैं।

इस अवसर पर श्री मोहन नागर द्वारा कुएँ से जल निकालकर जल पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं आरती की गई। उपस्थित जनसमुदाय को जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने, जल के अपव्यय को रोकने तथा भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों के संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी, विकासखंड समन्वयक संतोष राजपूत, अरविंद माथनकर, विकास कुमरे, कार्यालय से दिनेश पवार सहित नवांकुर संस्थाओं, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, सीएमसीएलडीपी परामर्शदाताओं, छात्र-छात्राओं, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।

“बाबड़ी उत्सव” के माध्यम से जल संरक्षण, पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन एवं सामुदायिक सहभागिता का सशक्त संदेश जन-जन तक पहुँचा।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Water Resources, Madhya Pradesh 
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JalGangaAbhiyan #WaterConservation #SaveWater #JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान अंतर्गत #बाबड़ी_उत्सव का आयोजन, #जल_संरक्षण का दिया संदेश मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला बैतूल के तत्वावधान में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन को जनआंदोलन का स्वरूप देने हेतु “बाबड़ी उत्सव” का आयोजन बैतूल नगरीय क्षेत्र में विनायक शिशु मन्दिर स्थित 96 वर्ष पुराने कुए में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष पद्मश्री मोहन नागर जी ,वरिष्ठ समाजसेवी श्री मोतीलाल कुशवाह,वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रमोद वर्मा उपस्थित रहे। अपने संबोधन में श्री नागर ने कहा कि जल संकट से बचने के लिए हमें अपने पूर्वजों द्वारा निर्मित बावड़ियों, कुओं एवं तालाबों जैसे पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन की दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई, संरक्षण एवं जल संचयन को समय की आवश्यकता बताया तथा सभी को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी मोतीलाल कुशवाह ने वर्ष 1930 में निर्मित विनायक शिशु मंदिर स्थित कुएँ के पुनर्भरण (रिचार्ज) के अनुभव साझा करते हुए बताया कि लगभग 10 वर्षों के प्रयासों से आज कुएँ में 45 से 50 फीट तक जल उपलब्ध है, जिससे आसपास के सूख चुके बोरवेल भी पुनर्जीवित हुए हैं। इस अवसर पर श्री मोहन नागर द्वारा कुएँ से जल निकालकर जल पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं आरती की गई। उपस्थित जनसमुदाय को जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने, जल के अपव्यय को रोकने तथा भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों के संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी, विकासखंड समन्वयक संतोष राजपूत, अरविंद माथनकर, विकास कुमरे, कार्यालय से दिनेश पवार सहित नवांकुर संस्थाओं, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, सीएमसीएलडीपी परामर्शदाताओं, छात्र-छात्राओं, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही। “बाबड़ी उत्सव” के माध्यम से जल संरक्षण, पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन एवं सामुदायिक सहभागिता का सशक्त संदेश जन-जन तक पहुँचा। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Water Resources, Madhya Pradesh #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JalGangaAbhiyan #WaterConservation #SaveWater #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

*नदी किनारे मिला नकली नोटों का खजाना, इंदौर समेत पूरे प्रदेश में हड़कंप!* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें देख... - Betul Nagar News