बालोद: बालोद के एकमात्र चार बार विधायक रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हीरालाल सोनबोइर की जीवनी अब पाठ्यक्रम में पढ़ेंगे बच्चे
Balod, Balod | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बालोद के एकमात्र चार बार विधायक रहे पूर्व विधायक और राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक स्व. हीरालाल सोनबोइर की जीवनी अब कक्षा 4 के बच्चों को पढ़ाई जाएगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने उनकी जीवनगाथा को सत्र 2026-27 के कक्षा 4 के सहायक वाचन में शामिल किया है।