झज्जर: औद्योगिक क्षेत्र बहादुरगढ़ से ई-रिक्शा चोरी मामले में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार, ई-रिक्शा बरामद
औद्योगिक क्षेत्र बहादुरगढ़ के एरिया से ई रिक्शा चोरी के मामले में चौकी एमआईई की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि संदीप निवासी दिल्ली ने शिकायत देते हुए बताया कि 22 नवंबर 2024 को उसने अपनी ई-रिक्शा कंपनी के बाहर खड़ी की थी।