भवानीपुर: मनिरुद्दीन हत्याकांड में पांच के खिलाफ नामजद आवेदन, पुलिस जांच में जुटी
भवानीपुर :- भवानीपुर थाना क्षेत्र के शहीदगंज निवासी मनिरुद्दीन उर्फ पूरण हत्याकांड में मृतक की पत्नी रानी खातून ने पांच लोगों के विरुद्ध नामजद आवेदन थाना में दिया है। आवेदन में शहीदगंज निवासी मो. रब्बान, मो. इमरान, मो. रिजवान उर्फ लड्डू, मो. रिहान उर्फ बबलू और मो. लड़कु उर्फ बदिउज्जमा पर मनिरुद्दीन की हत्या करने का आरोप लगाया गया है।