मुरैना में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने बांटे पुरस्कार
कृषि क्विज विजेताओं को ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटी देने की घोषणा, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली बालिकाओं को 10-10 हजार रुपए देने का ऐलान
एंकर -
मुरैना में मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने प्रदेश के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों में मध्यप्रदेश ने विकास और तरक्की के नए आयाम स्थापित किए हैं।
इस दौरान कृषि क्विज 2026 के विजेताओं को ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाइकिल और ई-स्कूटी के पुरस्कार वितरित किए गए। वहीं स्कूली विद्यार्थियों और गायिका अंकिता कैलासिया की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने समारोह में समां बांध दिया। कृषि मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली बालिकाओं को अपनी स्वेच्छा निधि से 10-10 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम में सबलगढ़ विधायक सरला रावत, महापौर शारदा सोलंकी, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।