खिजरसराय: खिजरसराय सीएससी में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक, जन सुविधा पर ज़ोर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिजरसराय में गुरुवार को सिविल सर्जन, गया की अध्यक्षता में नीमचक बथानी अनुमंडल के सभी प्रखंड स्वास्थ्य केंद्रों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतरी विधायक रोमित कुमार भी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान अनुमंडल क्षेत्र की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।