बिक्रमगंज: बिक्रमगंज KVK में इफको किसान मित्र समूह का प्रशिक्षण आयोजित
कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) बिक्रमगंज के प्रांगण में गुरुवार को इफको की ओर से एक दिवसीय ‘इफको किसान मित्र समूह प्रशिक्षण कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और गैर-अनुदानित कृषि उत्पादों के उपयोग की जानकारी दी गई।इफको के राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव ने संबोधित किया।