गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम क्षेत्र में लगे ATM से छेड़छाड़ कर युवक ने निकाले पैसे, मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
थाना नंदग्राम क्षेत्र में गुरुवार को एटीएम से फ्रॉड करने का सीसीटीवी सामने आया है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि एक युवक एटीएम में पैसे निकलने वाली जगह पर पत्ती लगा देता है। इसके बाद कोई भी शख्स जो पैसे निकालने आता है, उसको अपने निकले हुए पैसे नहीं दिखते। उन पैसों को बाद में आकर यह युवक निकाल लेता है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।