गाज़ियाबाद: शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, गिरफ्तारी के बाद बदमाश से बरामद हुए लूटे गए 9 मोबाइल
बुधवार देर रात गाजियाबाद के शालीमार थाना क्षेत्र में खेतान पब्लिक स्कूल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पारस उर्फ सोनू नाम के बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।