जमुई: मध्य विद्यालय हथिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, दी गई कई अहम जानकारी
Jamui, Jamui | Apr 11, 2026 शनिवार की दोपहर 1:00 बजे तक झाझा प्रखंड अंतर्गत हथिया पंचायत के मध्य विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर का विषय नालसा की अपराध पीड़ित महिलाओं के मुआवजा के लिए विधिक सेवा योजना 2018 थी। कार्यक्रम का आयोजन पैनल अधिवक्ता अशोक प्रसाद केसरी तथा पारा विधिक सेवक अविनाश कुमार पांडे के द्वारा किया गया।