फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच 85 ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को भुपानी से किया काबू
डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की धरपकड़ के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 85 प्रभारी जोगिंदर सिंह की टीम ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरी की स्कूटी सहित काबू कर लिया।