Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
image
image
image

जिंदगी मौत का कुछ पता नहीं है। *संगम में नाव पर बैठे-बैठे श्रद्धालु की मौत:* अचानक गिरे, फिर नहीं उठ पाए; मथुरा से घूमने आए थे https://dainik.bhaskar.com/b7poU0O3R4b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D

MORE NEWS

👉#26.32 करोड़ की लागत से शाहजहाँपुर को मिली विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं की सौगात, परमवीर चक्र नायक जदूनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम का हुआ भव्य लोकार्पण

==वित्त मंत्री ने सांसद के साथ किया लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय खेल सुविधाएँ

शाहजहाँपुर।जनपद के खिलाड़ियों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं की बड़ी सौगात शनिवार को मिली, जब उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ₹2632.76 लाख की लागत से विकसित परमवीर चक्र नायक जदूनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम की अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांसद अरुण कुमार सागर, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डी.पी.एस. राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फीता काटकर तरणताल, बैडमिंटन कोर्ट एवं कबड्डी इंडोर हॉल का उद्घाटन किया तथा बटन दबाकर 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के शिलापट्ट का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट में खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। खिलाड़ियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि अब आधुनिक खेल सुविधाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।कार्यक्रम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने मुख्य अतिथि का पटका एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया, जबकि अन्य अतिथियों का स्वागत जिला क्रीड़ा अधिकारी एस.पी. बामनिया ने किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने स्टेडियम में कराए गए निर्माण कार्यों एवं विकसित की गई आधुनिक खेल सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रस्तुत की।अपने संबोधन में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के सतत मार्गदर्शन और सहयोग से शाहजहाँपुर में खेल अवसंरचना सहित अनेक विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने बताया कि हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही जिला खेल प्रोत्साहन समिति के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रतिदिन पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा, जिस पर प्रतिमाह लगभग 5 से 6 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद के 9 खिलाड़ियों का राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन होना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है।सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के नेतृत्व में शाहजहाँपुर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। खेल, सड़क, शिक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से हुए विकास कार्य जनपद की नई पहचान बन रहे हैं। उन्होंने स्टेडियम सहित विभिन्न परियोजनाओं के लिए वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी माहिका खन्ना ने कहा कि इतने आधुनिक खेल परिसर को देखकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम भविष्य में शाहजहाँपुर को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा। उन्होंने वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह से मिली प्रेरणा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि यहां आयोजित प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचें।अपने संबोधन में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।उन्होंने कहा कि शाहजहाँपुर का यह आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम केवल जिले ही नहीं बल्कि पूरे बरेली मंडल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 400 मीटर सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, अत्याधुनिक स्विमिंग पूल, बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल, कबड्डी इंडोर हॉल, बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, क्रिकेट पिच, दर्शक दीर्घा, सेल्फी प्वाइंट, सीसीटीवी निगरानी सहित अनेक आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं का संरक्षण और रखरखाव सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने घोषणा की कि स्टेडियम में शीघ्र ही जनरेटर की व्यवस्था कराई जाएगी तथा हॉकी क्लब की स्थापना भी की जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को और बेहतर प्रशिक्षण का वातावरण मिल सके।वित्त मंत्री ने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए संचालित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने वाराणसी के ओलंपियन ललित उपाध्याय को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा डिप्टी एसपी के पद पर सीधी नियुक्ति दिए जाने का उल्लेख करते हुए खिलाड़ियों से अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डी.पी.एस. राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, उपसभापति वेदप्रकाश मौर्य, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, विनीत मिश्रा, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, जिला क्रीड़ा अधिकारी एस.पी. बामनिया सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Suresh Kumar Khanna 
Arun Kumar Sagar

👉#26.32 करोड़ की लागत से शाहजहाँपुर को मिली विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं की सौगात, परमवीर चक्र नायक जदूनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम का हुआ भव्य लोकार्पण ==वित्त मंत्री ने सांसद के साथ किया लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय खेल सुविधाएँ शाहजहाँपुर।जनपद के खिलाड़ियों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं की बड़ी सौगात शनिवार को मिली, जब उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ₹2632.76 लाख की लागत से विकसित परमवीर चक्र नायक जदूनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम की अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांसद अरुण कुमार सागर, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डी.पी.एस. राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फीता काटकर तरणताल, बैडमिंटन कोर्ट एवं कबड्डी इंडोर हॉल का उद्घाटन किया तथा बटन दबाकर 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के शिलापट्ट का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट में खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। खिलाड़ियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि अब आधुनिक खेल सुविधाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।कार्यक्रम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने मुख्य अतिथि का पटका एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया, जबकि अन्य अतिथियों का स्वागत जिला क्रीड़ा अधिकारी एस.पी. बामनिया ने किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने स्टेडियम में कराए गए निर्माण कार्यों एवं विकसित की गई आधुनिक खेल सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रस्तुत की।अपने संबोधन में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के सतत मार्गदर्शन और सहयोग से शाहजहाँपुर में खेल अवसंरचना सहित अनेक विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने बताया कि हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही जिला खेल प्रोत्साहन समिति के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रतिदिन पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा, जिस पर प्रतिमाह लगभग 5 से 6 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद के 9 खिलाड़ियों का राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन होना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है।सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के नेतृत्व में शाहजहाँपुर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। खेल, सड़क, शिक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से हुए विकास कार्य जनपद की नई पहचान बन रहे हैं। उन्होंने स्टेडियम सहित विभिन्न परियोजनाओं के लिए वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी माहिका खन्ना ने कहा कि इतने आधुनिक खेल परिसर को देखकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम भविष्य में शाहजहाँपुर को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा। उन्होंने वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह से मिली प्रेरणा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि यहां आयोजित प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचें।अपने संबोधन में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।उन्होंने कहा कि शाहजहाँपुर का यह आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम केवल जिले ही नहीं बल्कि पूरे बरेली मंडल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 400 मीटर सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, अत्याधुनिक स्विमिंग पूल, बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल, कबड्डी इंडोर हॉल, बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, क्रिकेट पिच, दर्शक दीर्घा, सेल्फी प्वाइंट, सीसीटीवी निगरानी सहित अनेक आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं का संरक्षण और रखरखाव सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने घोषणा की कि स्टेडियम में शीघ्र ही जनरेटर की व्यवस्था कराई जाएगी तथा हॉकी क्लब की स्थापना भी की जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को और बेहतर प्रशिक्षण का वातावरण मिल सके।वित्त मंत्री ने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए संचालित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने वाराणसी के ओलंपियन ललित उपाध्याय को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा डिप्टी एसपी के पद पर सीधी नियुक्ति दिए जाने का उल्लेख करते हुए खिलाड़ियों से अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डी.पी.एस. राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, उपसभापति वेदप्रकाश मौर्य, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, विनीत मिश्रा, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, जिला क्रीड़ा अधिकारी एस.पी. बामनिया सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। Suresh Kumar Khanna Arun Kumar Sagar

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 18, 2026

नगर निगम सदन में विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

शाहजहाँपुर।विकास भवन सभागार में महापौर अर्चना वर्मा की अध्यक्षता तथा वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की उपस्थिति में नगर निगम सदन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में शहर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।सदन में संपत्ति कर की चालू मांग पर 10 प्रतिशत छूट की अवधि 30 सितंबर 2026 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार किया गया, ताकि अधिक से अधिक करदाताओं को इसका लाभ मिल सके। इसके अलावा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बड़ी फॉगिंग मशीन खरीदने, स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत पौधारोपण, जलभराव की स्थायी समस्या के समाधान के लिए नालों के निर्माण, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए कल्याण केंद्र की स्थापना, सीएम ग्रिड कार्य के अंतर्गत स्वैच्छिक सहायक की नियुक्ति तथा रोजा क्षेत्र के बरेली मोड़–मठिया कॉलोनी में विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर स्थापित कराने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि नगर के विकास से जुड़े सभी कार्य पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सदन में प्राप्त सुझावों और प्रस्तावों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम के पार्षदगण तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Suresh Kumar Khanna 
Archna Verma

नगर निगम सदन में विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर शाहजहाँपुर।विकास भवन सभागार में महापौर अर्चना वर्मा की अध्यक्षता तथा वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की उपस्थिति में नगर निगम सदन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में शहर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।सदन में संपत्ति कर की चालू मांग पर 10 प्रतिशत छूट की अवधि 30 सितंबर 2026 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार किया गया, ताकि अधिक से अधिक करदाताओं को इसका लाभ मिल सके। इसके अलावा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बड़ी फॉगिंग मशीन खरीदने, स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत पौधारोपण, जलभराव की स्थायी समस्या के समाधान के लिए नालों के निर्माण, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए कल्याण केंद्र की स्थापना, सीएम ग्रिड कार्य के अंतर्गत स्वैच्छिक सहायक की नियुक्ति तथा रोजा क्षेत्र के बरेली मोड़–मठिया कॉलोनी में विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर स्थापित कराने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि नगर के विकास से जुड़े सभी कार्य पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सदन में प्राप्त सुझावों और प्रस्तावों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम के पार्षदगण तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। Suresh Kumar Khanna Archna Verma

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 18, 2026

पहले ही निस्तारण करा देते तो भीगना न पड़ता और किसान को भी टंकी पर न चढ़ना पड़ता।

*टंकी पर चढ़े 2 किसान, 5 घंटे बाद नीचे उतरे:* पानी की निकासी बंद होने से परेशान थे, भीगते हुए अफसरों ने खुलवाया रास्ता, थाना खुदागंज के मयूना गांव का मामला 
https://dainik.bhaskar.com/N1AbRriaS4b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D

*अपने शहर, जिला, पंचायत की ताजा खबरें दिनभर पढ़ें फ्री में, सिर्फ दैनिक भास्कर एप पर* 
https://dainik.bhaskar.com/hnnQLH3wXJb

पहले ही निस्तारण करा देते तो भीगना न पड़ता और किसान को भी टंकी पर न चढ़ना पड़ता। *टंकी पर चढ़े 2 किसान, 5 घंटे बाद नीचे उतरे:* पानी की निकासी बंद होने से परेशान थे, भीगते हुए अफसरों ने खुलवाया रास्ता, थाना खुदागंज के मयूना गांव का मामला https://dainik.bhaskar.com/N1AbRriaS4b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D *अपने शहर, जिला, पंचायत की ताजा खबरें दिनभर पढ़ें फ्री में, सिर्फ दैनिक भास्कर एप पर* https://dainik.bhaskar.com/hnnQLH3wXJb

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 18, 2026

24 घंटे से ज्यादा समय बीता, छात्राओं को पीटने वालों पर चौक कोतवाली पुलिस नही दर्ज कर पाई एफआईआर, तोड़फोड़ की तस्वीरें भी जिम्मेदारों को नहीं दिख रही, तोड़फोड़ करने का अधिकार किसने दिया, इस नुकसान का हर्जाना किससे वसूला जाना चाहिए 

केबिन के शीशे तोड़कर छात्रा को पीटते हुए बाहर लाया गया, फिर बाल पकड़कर खींचा गया, पूरे घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास मौजूद, फिर भी जांच के नाम पर हीलाहवाली और दोनो पक्षों की तहरीर पर जांच करने की कर रही बात। जबकि पहले तहरीर मेडिकल कालेज प्रशासन की तरफ से दी गयी उसके बाद दूसरे पक्ष ने दी। 

तीन तीन माननीयों के जिले में महिला सशक्तिकरण की क्या यही असलियत है, इसी मेडिकल कालेज में मिशन शक्ति का भी पाठ पढ़ाया जाता था। स्कूलो में भी शिक्षा की दी जाती है, क्या नारी का यही सम्मान रहे गया?

कभी अन्य घटनाओं में भी इतनी ही गहनता से जांच कर लेते साहब तो इतने सवाल न उठते, अगर मेडिकल कालेज की उन दो छात्राओं ने मरीज से अभद्रता की, मारपीट की या निडिल निकाली तो ये भी जांच का विषय है। साक्ष्य मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, लेकिन 24 घंटे बीत गए, लाखों लोग मेडिकल कालेज में छात्रा के साथ किये गये तांडव के वीडियो देख चुके हैं, एफआईआर दर्ज करने के लिए इससे ज्यादा और क्या सबूत चाहिए?

24 घंटे से ज्यादा समय बीता, छात्राओं को पीटने वालों पर चौक कोतवाली पुलिस नही दर्ज कर पाई एफआईआर, तोड़फोड़ की तस्वीरें भी जिम्मेदारों को नहीं दिख रही, तोड़फोड़ करने का अधिकार किसने दिया, इस नुकसान का हर्जाना किससे वसूला जाना चाहिए केबिन के शीशे तोड़कर छात्रा को पीटते हुए बाहर लाया गया, फिर बाल पकड़कर खींचा गया, पूरे घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास मौजूद, फिर भी जांच के नाम पर हीलाहवाली और दोनो पक्षों की तहरीर पर जांच करने की कर रही बात। जबकि पहले तहरीर मेडिकल कालेज प्रशासन की तरफ से दी गयी उसके बाद दूसरे पक्ष ने दी। तीन तीन माननीयों के जिले में महिला सशक्तिकरण की क्या यही असलियत है, इसी मेडिकल कालेज में मिशन शक्ति का भी पाठ पढ़ाया जाता था। स्कूलो में भी शिक्षा की दी जाती है, क्या नारी का यही सम्मान रहे गया? कभी अन्य घटनाओं में भी इतनी ही गहनता से जांच कर लेते साहब तो इतने सवाल न उठते, अगर मेडिकल कालेज की उन दो छात्राओं ने मरीज से अभद्रता की, मारपीट की या निडिल निकाली तो ये भी जांच का विषय है। साक्ष्य मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, लेकिन 24 घंटे बीत गए, लाखों लोग मेडिकल कालेज में छात्रा के साथ किये गये तांडव के वीडियो देख चुके हैं, एफआईआर दर्ज करने के लिए इससे ज्यादा और क्या सबूत चाहिए?

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 18, 2026

*लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक पलटा, चालक-क्लीनर घायल:* गोवंशीय पशु को बचाने के प्रयास में कबाड़ से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर विपरित दिशा में पलटा, बिहार से कबाड़ भरकर पंजाब जा रहे थे 
https://dainik.bhaskar.com/DHYUuySjS4b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D

*लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक पलटा, चालक-क्लीनर घायल:* गोवंशीय पशु को बचाने के प्रयास में कबाड़ से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर विपरित दिशा में पलटा, बिहार से कबाड़ भरकर पंजाब जा रहे थे https://dainik.bhaskar.com/DHYUuySjS4b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 18, 2026