शामगढ़ पुलिस की मानवीय पहल, भटके युवक को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया
शामगढ़। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का निवासी दीपू पिता सुरेंद्र यादव (27), मुंबई से अपने घर लौटते समय रास्ता भटककर शामगढ़ पहुंच गया और पुलिस के संपर्क में आया। शामगढ़ थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्र के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक धनपाल जाट ने युवक की पूरी रात देखभाल की और उसे सुरक्षित रखा। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर शुक्रवार को युवक को परिजन अनिल यादव के सुपुर्द कर दिया। शामगढ़ पुलिस की इस मानवीय पहल और संवेदनशीलता की सराहना हो रही है।