विधायकों की निधि रोकने और डॉक्टर पर कार्रवाई को बताया लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ
🔹 जांजगीर-चांपा दौरे के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने राज्य सरकार पर निशाना साधा।
🔹 प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी द्वारा विधायकों की निधि रोके जाने के मुद्दे पर जताई नाराजगी।
🔹 सिंहदेव ने कहा कि लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों की समान भूमिका होती है।
🔹 जनप्रतिनिधियों की निधि रोकना "छोटी और संकीर्ण मानसिकता" का परिचायक बताया।
🔹 कांग्रेस विधायक के पुत्र और चिकित्सक के खिलाफ हुई कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।
🔹 कहा- स्वास्थ्य व्यवस्था में कमियों को उजागर करने पर डॉक्टर को हटाना गलत है।
🔹 प्रदेश में पहले से विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, ऐसे में योग्य चिकित्सकों को हटाना जनहित के खिलाफ।
🔹 "मेरे लिए वह किसी विधायक का बेटा नहीं, बल्कि एक प्रशिक्षित डॉक्टर है" — टीएस सिंहदेव।
🔹 शासन-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं सरकार की सोच को दर्शाती हैं।
#CGNews #chhattisgarh #PoliticalNews #tsshinghdeo #TSBABA