कोतमा: बिजुरी सहकारी बैंक में नगर पालिका अध्यक्ष सहबिन पनिका ने किया हितलाभ का वितरण
Kotma, Anuppur | Apr 15, 2026 बुधवार को 4 बजे बिजुरी सहकारी बैंक में बहु सहकारी समितियों के विशेष बी-पैक्स सदस्यता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष सहबिन पनिका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने किसानों को हित लाभ का वितरण करते हुए इसका प्रमाण पत्र प्रदान किया।