लालगंज: परसिया मुड़पेली गांव निवासी एक व्यक्ति का शव खभवा बंधी में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस पीएम कार्रवाई में जुटी
हलिया के परसिया मुड़पेली गांव निवासी एक व्यक्ति का शव गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे खभवा बंधी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। राम प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पीएम कार्रवाई में जुट गई। 55 वर्षीय रामकिशोर बीते बुधवार को घर से निकले थे।