जगाधरी: एक कॉलोनी की रहने वाले एक विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट का लगाया आरोप
यमुनानगर की एक कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह बैंक में नौकरी करती है और उसकी शादी 24 नवंबर 2023 को एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी में परिवार के लोगों ने हैसियत से बढ़कर समान दिया, लेकिन शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है और बड़ी कार की माँग की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।