जगाधरी: जगधोली गांव में बिटकॉइन में पैसे लगाने के नाम पर व्यक्ति ने की करीब ₹300000 की ठगी, गांववालों ने एसपी से की मुलाकात
लोगों का कहना है कि गांव के युवक संजीव कुमार ने उनके करीब ₹300000 बिटकॉइन कंपनी में लगवाए थे। जो सपने उन्हें दिखाएं वह सपने भी पूरे नहीं हुए और ना ही उनके पैसे वापस मिल रहे हैं। इसको लेकर पुलिस को भी शिकायत की हुई है पर कोई कार्रवाई न होने के चलते पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है।