जगाधरी: कांग्रेसी नेता रमन त्यागी ने अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ मनाई राजीव गांधी की जयंती
कांग्रेसी नेता रमन त्यागी ने आज अपने कार्यालय के अंदर राजीव गांधी के चित्र के ऊपर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ उनका जन्मदिन मनाया। और उनकी उपलब्धियां के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और इस बार एक तरफ हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।