जगाधरी: 16 अगस्त को यमुना पुल से लापता हुए युवक को ढूंढने को लेकर परिवारजनों ने लोगों से की अपील
परिवार वालों ने बताया कि आलीशान जो कि उनके साथ ही वापस बाजार से घर लौट रहा था मगर रास्ते में वह ऑटो में बैठकर घर के लिए निकला था। मगर वह घर नहीं पहुंचा जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई परिवार भी लगातार उसकी तलाश कर रहा है। मगर उसका कहीं भी कोई सुराग नहीं लग रहा जिसके चलते उन्होंने लोगों से भी ढूंढने की अपील की है।