जगाधरी: जोगिंदर नगर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल हुई चोरी, पुलिस पर सही से कार्रवाई नहीं करने का परिवार ने लगाया आरोप
परिवार वालों ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल घर के बाहर से चोरी हो गई । इसको लेकर उन्होंने पुलिस को भी इसकी शिकायत किया मगर पुलिस की ओर से भी कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते उन्होंने इसमें सही तरह से कार्रवाई करने की अपील की है। व्यक्ति ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसने फाइनेंस कराई हुई थी और उसकी किश्ते भी अभी जा रही हैं।