जगाधरी: जोड़ियां नाके के पास एक फैक्ट्री के पास मिला एक युवक का शव, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
जोड़ियां नाके के पास बनी एक फैक्ट्री के पास एक युवक का शव मिला है । यह युवक बिहार का रहने वाला ब्रह्मदेव राव है। यहां काम के सिलसिले में यमुनानगर रह रहा था और अभी कल ही अपनी बहन से राखी बंधवा कर वापस यमुनानगर आया था, लेकिन आज इसका शव मिला है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।