फर्रुखाबाद: जिले में चेतावनी बिंदु से 30 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा गंगा का जलस्तर, नरौरा बांध से गंगा में छोड़ा गया 147845 क्यूसेक पानी
फर्रुखाबाद जनपद में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, सोमवार को गंगा का जलस्तर 05 सेमी बढ़कर 136.90 मीटर पर पहुंच गया है, जो चेतावनी बिंदु से 30 सेंटीमीटर ऊपर है। जिले में गंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर दर्ज है और खतरे का निशान 137.10 मीटर पर दर्ज सोमवार शाम 4 बजे आयी केंद्रीय जल आयोग रिपोर्ट के मुताबिक नरौरा बांध से 147845 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है ...