कोल: गांधी पार्क पुलिस ने होडिल नगर से अवैध तमंचा और एक कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | May 11, 2025 एसएसपी संजीव सुमन के द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में गांधी पार्क पुलिस ने अवैध तमंचा और एक कारतूस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी नगला मानसिंह क्षेत्र में अवैध तमंचा और कारतूस लेकर घूम रहा था।