कोल: नगर आयुक्त ने हैबिटेट सेंटर में बैठक की, 15 जून तक नाला सफाई न होने पर ठेकेदार होगा ब्लैक लिस्टेड, होगी कार्रवाई
Koil, Aligarh | May 11, 2025 शहर की सफाई और पेयजल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए नगर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर आयुक्त ने नाला सफाई, ट्यूबवेल, और पम्पिंग स्टेशनों की स्थिति में सुधार के लिए एक नई पहल शुरू की है। जिसमें पार्षदों को नाला सफाई, पेयजल नलकूपों, और जलनिकासी व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 जून तक नाला सफाई न होने पर कार्रवाई होगी।