कोल: दीनापुर में खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला बुजुर्ग किसान का शव, जमीनी रंजिश में हत्या करने का लगा आरोप
Koil, Aligarh | May 11, 2025 दीनापुर में खेत में संदिग्ध अवस्था में बुजुर्ग किसान का शव मिला है। 70 वर्षीय साहब सिंह किसान थे और खेती-बाड़ी करते थे। शनिवार दोपहर वह घर से खेतों पर देखभाल करने के लिए गए थे। शनिवार रात्रि ग्रामीणों को उनका शव घर से 1 किलोमीटर दूर एक खेत में पड़ा मिला। फिलहाल जमीनी रंजिश में हत्या का आरोप लगा है।