कोल: रमेश विहार में निर्माणाधीन सीएम ग्रीड सड़क का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Koil, Aligarh | May 11, 2025 रमेश विहार में निर्माणाधीन सीएम ग्रीड सड़क का नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त को सड़क पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत स्थानीय लोगों से प्राप्त हुई। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्थानीय लोगों को जल्द ही रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान नगर आयुक्त ने अधीनस्थ अधिकारियों को भी जल्द कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।