कोल: अकराबाद थाना पुलिस टीम ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | May 11, 2025 आपको बता दें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व जुआ, सट्टा में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अकराबाद पुलिस टीम द्वारा सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए सट्टेबाज अभियुक्त मोहित पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला कायस्थान कस्बा पिलखना थाना अकराबाद को गिरफ्तार किया ।