सुल्तानगंज: 24वें दिन नमामि गंगे घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर ओर गूंजा ‘बोल बम’
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के 24वें दिन शुक्रवार को नमामि गंगे घाट पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कांवरिया श्रद्धालुओं की भीड़ घाट पर उमड़ती रही। केसरिया वस्त्रों में सजे शिवभक्तों के ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से पूरा घाट और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कांवरिया श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा