उज्जैन ग्रामीण: उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर हंगामा, पथराव, लाठीचार्ज-आंसू गैस; 10 पर मामला दर्ज, 5 गिरफ्तार
उज्जैन में सिंहस्थ के लिए सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का एक हिस्सा हटाए जाने को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। सुबह पुलिस पर पथराव हुआ, जिसके जवाब में लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। भीड़ को हटाने के दौरान महिला थाना प्रभारी भी घायल हो गईं। विवाद के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। दोपहर में फिर पथराव हुआ और पुलिस ने लाठीचार्ज कर