भोरे: छठियाव पैक्स प्रतिनिधि गोलीकांड: भोरे पुलिस की यूपी में छापेमारी, आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर
थाना क्षेत्र के छठियाव पैक्स प्रतिनिधि सह शिक्षक भुवन भास्कर त्रिपाठी उर्फ नमूना त्रिपाठी गोली कांड के मामले में भोरे पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। diu की टीम के साथ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में छापेमारी की। थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में बीते रात करीब 9 बजे सोनू घाट रहीमपुर सहित कई जगहों पर छापेमारी हुई।