मेड़ता: पशुपालकों के गौ वंश से लदे ट्रैकों को एमपी बॉर्डर पर रोकने का मामला,पशुपालकों ने किया प्रदर्शन, जाहिर की नाराजगी
Merta, Nagaur | Apr 28, 2024 मेड़ता के प्रदेश स्तरीय बलदेवराम पशु मेले से खरीदे गए बैल मध्यप्रदेश नहीं पहुंच पा रहे हैं। मेड़ता शहर से दिनभर में रवाना हुए 113 ट्रकों में से 40 ट्रकों को आज मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की पीपलिया थाना पुलिस ने रोक लिया है और इन सभी ट्रकों से बैलों को उतार कर नंदीशाला मे भेज दिया गया। इसी को लेकर पशुपालकों ने नाराजगी जाहिर की है।