मेड़ता: कृषि उपज मंडी मेड़ता सिटी में विभिन्न कृषि जिंसों की हुई बंपर आवक, ₹13000 प्रति क्विंटल में बिका ईसबगोल
Merta, Nagaur | Apr 27, 2024 पूरे प्रदेश भर में अपनी खास पहचान रखने वाली मेड़ता सिटी की कृषि उपज मंडी में लगातार विभिन्न कृषि जिंसों की बंपर आवक देखने को मिल रही है। मंडी में आज ईसबगोल के भाव ₹13000 प्रति क्विंटल रहे हैं। बड़ी संख्या में किसान अपना माल लेकर मंडी में पहुंचे। विभिन्न कृषि जिंसों की जमकर खरीद हुई।