मेड़ता: रामधाम देवाल में 29 अप्रैल को आयोजित होने वाले निशुल्क नेत्र जांच शिविर के बहुरंगी पोस्टर का हुआ विमोचन
Merta, Nagaur | Apr 27, 2024 मेड़ता शहर के रेणी गेट स्थित रामधाम देवल परिसर में 29 अप्रैल को निशुल्क आंखों की जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगने जा रहा है। इस शिविर में एक्सपर्ट डॉक्टर्स की ओर से सभी मरीजों की मुफ्त में आंखों की जांच कर उन्हें इलाज दिया जाएगा। बैठक में रामधाम देवल के महंत रामकिशोर महाराज, रामनिवास महाराज, रमणराम महाराज, नायब तहसीलदार रामेश्वर घटेला,मोजूद रहे।