मेड़ता: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मेड़ता सिटी में मतदान जारी, मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की नज़र आई लंबी कतारें
Merta, Nagaur | Apr 26, 2024 लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के मेड़ता विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों के बाहर सवेरे से ही वोटिंग के लिए मतदाता पहुंचने लगे हैं। शहर के कई केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लग गई और लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने प्रत्येक बूथ पर छाया और पानी के इंतजाम किए हैं।