दतिया नगर: दतिया: भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड में 3 फरार आरोपियों पर एसपी ने 5-5 हजार का इनाम घोषित किया
दतिया में भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड को लेकर पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है। इस मामले में दतिया एसपी सूरज कुमार वर्मा ने फरार 3 आरोपियों—उमेश कुशवाहा, साहब सिंह यादव और प्रवीण वाल्मीक—पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जिसका आदेश शनिवार रात 10 बजे जारी किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना 31 मार्च की सुबह करीब साढ़े 8 बजे वार्ड क्रमांक 01 में हुई।