धार: विकलांगों को बस में 50% छूट नहीं मिलने पर धार आरटीओ अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विकलांगों को बस में नहीं मिल रही 50% छूट, धार आरटीओ अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन गुरुवार शाम 4:00 बजे आरटीओ अधिकारी को सौंपा गया। यह ज्ञापन धार जिले के दिव्यांगजनों की ओर से प्रस्तुत किया गया, जिसमें मांग की गई है कि उन्हें राज्य शासन द्वारा तय की गई बस यात्रा पर 50% किराया छूट की सुविधा तत्काल प्रभाव से दी जाए।