धार: धार शहर के बनियावाड़ी में रजिस्ट्री विवाद ने रविवार को लिया बड़ा रूप
धार शहर के बनियावाड़ी इलाके में रविवार को रजिस्ट्री के एक मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक व्यक्ति के साथ सरेआम लात-घूंसे और बेल्ट से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।