धार: पत्नी को लेने सुल्तानपुर पहुंचे युवक के साथ ससुराल वालों ने की मारपीट
पत्नी को लेने सुल्तानपुर पहुंचे युवक के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने की मारपीट,धार जिले के ग्राम सुल्तानपुर में उस समय हंगामा हो गया, जब पत्नी को लेने पहुंचे करण पडियार के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। युवक ने आरोप लगाया कि उसके साले सुनील, वीरू, राज और ससुर भीमनाथ ने पहले गांव में और फिर रास्ते में भी उसे रोकर पीटा।