मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के जारंग टेकुना गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। इस घटना में दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिसे परिजनों ने इलाज हेतु गायघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।