बंजरिया: म वि सिसवा उर्दू के शिक्षक द्वारा पिता का नाम व पत्ता बदलकर नौकरी करने के मामले में PGRO ने 30 दिन में रिपोर्ट मांगी
मध्य विद्यालय सिसवा के शिक्षक शमशाद आलम द्वारा पिता का नाम व पत्ता बदलकर नौकरी करने के मामले में पीजीआरो ने 30 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी। सिसवा के अमीर हुसैन ने उक्त शिक्षक पर पिता का नाम व पता बदलकर नौकरी करने का परिवाद दायर किया था। मामले में सुनवाई करते हुए पीजीआरओ ने डीपीओ माध्यमिक व बीडीओ चिरैया व बंजरिया को जांच कर 30 दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है।