बांसवाड़ा: भाजपा ने मुकेश नायक का टिकट काटा, नाराज भाजपा नेता ने कांग्रेस का हाथ थामा; तहसील कार्यालय में वार्ड 49 से भरा पर्चा
नगर परिषद चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वार्ड नंबर 49 से भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार रहे मुकेश नायक ने पार्टी से बगावत करते हुए इस बार भी उन्होंने वार्ड 49 से अपनी दावेदारी पेश की थी, लेकिन पूर्व मंत्री भवानी जोशी ने ‘पुत्र मोह’ के चलते उनका टिकट कटवाकर दोबारा अपने बेटे भरत जोशी को ही भाजपा का टिकट दिलवा दिया।